Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

विजेंदर बने विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त मुक्केबाज

नई दिल्ली, 20 अगस्त

बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले विजेंदर सिंह 75 किलोग्राम भार वर्ग में विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त मुक्केबाज बन गए हैं।

हाल ही में देश के सर्वोच्च खेल सम्मान 'राजीव गांधी खेल रत्न' से नवाजे गए विजेंदर को अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) ने क्यूबा के कोरिया बायेक्स एमिलियो के बाद विश्व का दूसरा सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज करार दिया है।

विजेंदर को कुल 1700 अंक मिले हैं जबकि कोरिया के हिस्से 2500 अंक आए हैं। ओलंपिक सेमीफाइनल में विजेंदर कोरिया के हाथों ही हारे थे।

वेनेजुएला के ब्लांको पारो अल्फांसो 1300 अंकों के साथ तीसरा क्रम पाने में सफल रहे।

बीजिंग ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाले अखिल कुमार (57 किलोग्राम) और जितेंदर (51 किलोग्राम) को विश्व वरीयता क्रम में क्रमश: 19वां और 13वां स्थान मिला है।

48 किलोग्राम वर्ग में थाकचॉम नैनो सिंह 1400 अंकों के साथ अपने वर्ग में पांचवें स्थान पर हैं। इस वर्ग में ओलंपिक चैंपियन चीन के झोउ शिमिंग 2500 अंकों के साथ पहली वरीयता दी गई है।

(IANS)

More from: Khel
924

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020