Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

रोहित का कट्टा पत्‍ता, चावला को मिला विश्व कप का टिकट

world cup cricket indian team announced

17 जनवरी, 2011

चेन्नई। भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाले क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के 15 खिलाड़ियों की सोमवार को घोषणा कर दी गई। इस टूर्नामेंट का आयोजन 19 फरवरी से दो अप्रैल तक होगा।

विश्व कप में भारत को ग्रुप 'बी' में रखा गया है जिसमें बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें शामिल हैं। भारत और बांग्लादेश के बीच 19 फरवरी को पहला मैच खेला जाएगा।

चयनकर्ताओं द्वारा चुने गए 15 खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं :-

महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, गौतम गम्भीर, विराट कोहली, युवराज सिंह, सुरेश रैना, हरभजन सिह, जहीर खान, आशीष नेहरा, मुनाफ पटेल, रविचंद्रन अश्विन, पीयूष चावला, यूसुफ पठान और प्रवीण कुमार।

 

More from: samanya
17834

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020