Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

म्यांमार स्थित भारतीय दूतावास की इमारत में आग

indian embassy in myanmar fire in buliding

 
16 जुलाई 2012

यंगून। म्यांमार की पूर्व राजधानी यंगून स्थित भारतीय दूतावास की पांच मंजिली इमारत में रविवार शाम आग लग गई, जिसे जल्द बुझा लिया गया। यह जानकारी समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' ने दी है। अग्निशमन अधिकारियों के मुताबिक आग के कारण तीसरी मंजिल पर स्थित कार्यालय का एक कमरा का कुछ हिस्सा जल गया।

विद्युत इनवर्टर के अत्यधिक गर्म हो जाने की वजह से शाम 6.05 बजे यह आग लगी थी। इसे दमकल की 16 गाड़ियों की मदद से 6.30 बजे तक बुझा लिया गया।

इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अग्निशमन अधिकारियों ने कहा है कि इस अग्निकांड से हुई हानि के अनुमान का खुलासा बाद में किया जाएगा।

 

More from: Videsh
31850

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020