Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

विश्व जूनियर स्क्वैश में भारतीय लड़कियों को तीसरा स्थान

चेन्नई, 8 अगस्त

दूसरी वरीयता प्राप्त भारत ने शनिवार को अमेरिका को 2-1 से हराकर लड़कियों की विश्व जूनियर स्क्वैश चैम्पियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि हांगकांग (चीन) पर 2-0 की जीत हासिल करके मिस्र फिर से खिताब जीतने में सफल रहा।

भारत की शीर्ष जूनियर खिलाड़ी दीपिका पल्लिकल अपना मैच जीतने में कामयाब रहीं लेकिन सुरभि मिश्रा के हारने से अमेरिका ने 1-1 की बराबरी कर ली। बहरहाल तीसरे मैच में अंका अलंकामोनी ने मैच जीतकर भारत को विजय दिला दी।

सर्वोच्च वरीयता प्राप्त मिस्र को आश्चर्यजनक रूप से फाइनल में पहुंचे छठी वरीयता प्राप्त हांगकांग के सामने जीत हासिल करने में थोड़ी समस्या हुई।

(IANS)


 

More from: Khel
725

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020