Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अर्जेंटीना से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम

indian womens hockey team lost to argentina

15 दिसम्बर 2011

नई दिल्ली। अर्जेटीना ने ब्राजील के पाराना में जारी चार देशों के महिला हॉकी टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में भारतीय टीम को 3-1 से हरा दिया। हॉकी इंडिया (एचआई) से प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारतीय टीम गुरुवार को खेले गए इस मैच में मध्यांतर से पहले एक भी गोल नहीं कर सकी जबकि अर्जेटीनी टीम दो गोल करने में सफल रही।

अर्जेटीना के लिए जोसेफिना श्रुओगा ने 11वें मिनट में मैच का पहला गोल किया जबकि डेल्फिना मेरिनो ने 22वें मिनट में किए गए गोल की मदद से अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी।

रानी ने 39वें मिनट में गोल करके इस बढ़त को कम करने का प्रयास किया लेकिन रोजारियो लुकहेटी ने 51वें मिनट में किए गए गोल की मदद से अपनी टीम को एक बार फिर मजबूत बढ़त दिला दी।

इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड अन्य दो टीमें हैं। भारतीय टीम ने बीते सप्ताह ब्यूनस आयर्स में सम्पन्न चार देशों के टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल किया था।

बुधवार को खेले गए एक अन्य मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड ने 2-2 से ड्रॉ खेला। भारतीय टीम अपने दूसरे मुकाबले में शुक्रवार को आयरलैंड से भिड़ेगी।

More from: Khel
27499

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020