Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन : कश्यप सेमीफाइनल में

indonesia open badminton kashayap in semifinals

15 जून 2012

जकार्ता। भारत के पुरुपल्ली कश्यप इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट-2012 के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। कश्यप ने शुक्रवार को खेले गए पुरुषों की एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में डेनमार्क के हांस क्रिस्टियन विटिंघुस को 21-15, 21-14 से पराजित किया। यह मुकाबला 39 मिनट तक चला।

सेमीफाइनल में कश्यप का सामना इंडोनेशिया के साइमन सांतोसो से होगा, जिन्होंने हमवतन डायोनिसियस हयोम रुम्बका को 39 मिनट तक चले मुकाबले में 21-17, 21-7 से शिकस्त दी।

कश्यप ने दूसरे दौर में गुरुवार को विश्व के तीसरे और टूर्नामेंट के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी चीन के चेन लोंग को 21-17, 21-14 से पराजित किया था।

उल्लेखनीय है कि आज ही के दिन विश्व की पांचवीं वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी सायना नेहवाल भी अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेंगी। सायना का सामना टूर्नामेंट की तीसरी वरीय खिलाड़ी चीन की शिजियान वांग से होगा।

 

More from: Khel
31282

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020