Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह की शुरुआत 'लाइफ ऑफ पाइ' से

international flim festival

21 नवंबर 2012

पणजी।  गोवा में 43वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह का शुभारंभ अकेडमी पुरस्कार से सम्मानित निर्देशक आंग ली की बहुचर्चित थ्री डी फिल्म 'लाइफ ऑफ पाइ' के साथ होगा। इस अवसर पर फिल्म के सदस्य पणजी के कला अकादमी में मौजूद रहेंगे। आंग ली पहले इस समारोह में हिस्सा लेने वाले थे लेकिन न्यूयॉर्क में अपने किसी अंतरराष्ट्रीय काम में व्यस्त होने के कारण इसमें भाग नहीं ले सकेंगे।


यान मार्टल के बुकर प्राइज उपन्यास 'लाइफ ऑफ पाइ' पर आधारित यह फिल्म एक युवक की कहानी है जो लगभग असाध्य बाधाओं के बावजूद समुद्र में जीवित रहता है। आंग ली ने इस उपन्यास को बड़े ही रोमांचक तरीके से फिल्म के रूप में प्रदर्शित किया है


यह थ्री डी फिल्म दिल को छू जाने वाली है तथा यह दर्शकों को ऐसे आलम में ले जाएगी जो वो कभी नहीं भूल पाएंगे। इस फिल्म की मुख्य रूप से शूटिंग भारत और ताइवान में हुई है।


इस फिल्म में इरफान खान, तब्बू, राफे स्पाल और जियार्ड देपारदियू ने काम किया है और सूरज शर्मा ने इस फिल्म के जरिए फिल्मी दुनिया में अपना पहला कदम रखा है। मीरा नायर की 'रिलक्टेंट फंडामेंटलिस्ट' समारोह के अंत में दिखाई जाएगी।


 

More from: samanya
33789

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020