Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

इराक बम विस्फोट में एक और पत्रकार की मौत

iraq bom blast, journalist killed , iraq bom blast another journalist killed
4 अप्रैल 2012
बगदाद |  इराक में कार में हुए बम विस्फोट से एक टीवी प्रस्तोता की मौत हो गई। बम कार से चिपकाया गया था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मीडिया से सम्बंधित संस्था 'जर्नलिस्टीक फ्रीडम ऑब्जर्वेटरी' के हवाले से बताया कि सोमवार देर रात सलाहुद्दीन टीवी चैनल के प्रस्तोता कमीरन सलाहुद्दीन की कार से चिपके बम के फटने से मौत हो गई। यह विस्फोट तिकरित में हुआ। बम टीवी प्रस्तोता की कार में रखा गया था।

'इराकी यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स' के अनुसार 2003 में अमेरिका के नेतृत्व में हुए हमले के बाद अब तक देश में कुल 280 पत्रकार मारे जा चुके हैं।

तिकरित सुन्नी मुस्लिम बहुल सलाहुद्दीन प्रांत की राजधानी है और पूर्व शासक सद्दाम हुसैन का गृह नगर है।

More from: Videsh
30292

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020