Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

इतावली राष्ट्रपति ने हिंसक घटनाओं की चेतावनी दी

italian president warned incidents of violence

24 मई 2012
 
रोम। इटली के एक शहर में हुए बम हमले के बाद प्रधानमंत्री जियोर्जिया नेपोलिटानो ने चेतावनी देते हुए कहा है कि हिंसा की ताजा घटना पिछले दशकों के दौरान जारी रही हिंसा जैसी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार माफिया विरोधी न्यायाधीश गियोविन्नी फाल्कन की 20वीं पुण्यतिथि पर आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति नेपोलिटानो ने कहा, कि वह सुनियोजित हमलों के दौर की वापसी की आशंका से इंकार नहीं कर सकते।

गौरतलब है कि 1980 के दशक में माफिया सदस्यों के सैंकडों मुकदमों की सुनवाई करने वाले फाल्कन की 20 वर्ष पहले सिसिलियन कोसा नोस्ट्रा नाम के माफिया ने उनकी पत्नी और तीन अंगरक्षकों सहित हत्या कर दी थी।

बीते सप्ताह ब्रिंडिसी शहर के नजदीक मोरविल्लो फाल्कन फैशन ट्रेड स्कूल में छात्रों को निशाना बनाकर किए गए एक हमले में 16 वर्षीय छात्र मारा गया था। इस स्कूल का नाम फाल्कन की पत्नी के नाम पर रखा गया है।

इटली में हाल ही में अधिकारियों के खिलाफ हमलों और धमकियों में वृद्धि दर्ज की गई है।

 

More from: Videsh
30865

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020