Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मर्डर-3 की सफलता के लिए जैक्लीन ने दी शुभकामनाएं

jacqueline-fernandez-on-murder
12 फरवरी 2013

मुंबई। मर्डर-2 से सुर्खियों में छाईं अभिनेत्री जैक्लीन डिसूजा ने इसी श्रृंखला में भट्ट कैंप की तीसरी फिल्म मर्डर-3 की सफलता के लिए अपनी शुभकामना दी। 

महेश भट्ट तथा मुकेश भट्ट विशेष फिल्म्स के बैनर तले बनी मर्डर-3 के सह निर्माता हैं।

रविवार को यहां हैलो क्लासिक डर्बी रेस देखने आईं इस श्रीलंकाई सुंदरी ने कहा, "मेरी दिली इच्छा है कि यह फिल्म बेहतर प्रदर्शन करे। मर्डर-2 मेरे करियर के लिए कई मायनों में फायदेमंद साबित हुई। मेरे लिए भट्ट कैंप बहुत बड़ा ब्रांड है।"

"मैं दिल से विशेष फिल्म्स, भट्ट परिवार..सभी को शुभकामना देती हूं। उनके साथ काम करना बहुत बड़ी बात है, वह सभी गजब के इंसान हैं।"

जहां इमरान हाशमी तथा जैक्लीन अभिनीत मर्डर-2 का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था वहीं मर्डर-3 के निर्देशक विशेष भट्ट हैं।

मर्डर-3 में रणदीप हुडा, अदिति राव हैदरी तथा सारा लॉरेन ने अभिनय किया है। यह फिल्म 15 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
More from: Khabar
34521

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020