Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

शिक्षाप्रद फिल्में बनाना चाहते हैं जगदीश

jagdish-mishra-bollywood-31082013
31 अगस्त 2013
मुंबई|
देश के दिवंगत दार्शनिक संत स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित फिल्म 'द लाइट : स्वामी विवेकानंद' के निर्माता जगदीश मिश्रा और शिक्षाप्रद फिल्में बनाना चाहते हैं। जगदीश ने आईएएनएस से कहा, "मेरा इरादा है कि मैं मजबूत सामाजिक संदेश वाली अच्छी शिक्षाप्रद फिल्में बनाऊं जिनसे समाज का उत्थान हो सके।"

उनका कहना है कि नई पीढ़ी के फिल्म निर्माता पश्चिमी फिल्मों की नकल करने में व्यस्त हैं यही मुख्य कारण है कि उन्होंने ऐसा निर्णय लिया।

जगदीश ने कहा, "तलाश करने के लिए यहां बहुत सी चीजें हैं। नई पीढ़ी द्वारा पश्चिमी संस्कृति और जीवनशैली का अनुसरण करने के कारण भारतीय समाज से भारत की बहुमूल्य आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है।"

'द लाइट : स्वामी विवेकानंद' का निर्देशन उत्पल (टूटू) सिन्हा ने किया है। दीप भट्टाचार्य ने फिल्म में मुख्य किरदार निभाया है।
More from: Khabar
35080

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020