Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

जापान में भूकम्प के बाद सुनामी की चेतावनी

japan-earthquake

8 अप्रैल 2011

टोक्यो। जापान के उत्तर पूर्वी मियागी प्रांत में गुरुवार रात आए 7.4 तीव्रता के भूकम्प के बाद इलाके में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। भूकम्प से जान अथवा माल के नुकसान होने की अभी कोई सूचना नहीं है।

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी के हवाले से ज्ञात हुआ है कि भूकम्प स्थनीय समय रात 1.32 बजे आया। भूकम्प के बाद एजेंसी ने सुनामी आने की चेतावनी जारी कर दी है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि भूकम्प का केंद्र जमीन के भीतर 40 किलोमीटर की गहराई पर था। उल्लेखनीय है कि देश में गत 11 मार्च को आए नौ तीव्रता के भूकम्प और सुनामी से अब तक हजारों की संख्या में लोग मारे गए हैं और हजारों लोग अभी भी लापता हैं।

 

More from: samanya
19827

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020