Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

यश चोपड़ा पर लिखने के लिए शोध की जरूरत नहीं : जावेद अख्तर

javed akhatar says no research for wriiten on yash chopara

 
7 नवंबर 2012

मुम्बई। टेलीविजन शो 'क्लासिक लीजेंड 2' से छोटे पर्दे पर वापसी के लिए तैयार लेखक-गीतकार जावेद अख्तर का कहना है कि उन्हें दिवंगत फिल्मकार यश चोपड़ा पर वृत्तचित्र बनाने के लिए किसी भी प्रकार का शोध कार्य करने की जरूरत नहीं है। 67 वर्षीय जावेद ने  एक पत्रकार सम्मेलन में संवाददाताओं को बताया, "मुझे यश चोपड़ा पर वृत्तचित्र बनाने के लिए किसी भी प्रकार के शोध कार्य की जरूरत नहीं है क्योंकि मैंने उनके साथ 'दीवार', 'त्रिशूल', 'काला पत्थर', 'मशाल' और 'सिलसिला' जैसी फिल्मों में काफी काम किया है। यहां तक की मैंने अपना पहला गीत उन्हीं की फिल्म के लिए लिखा था। मैंने 'वीर-जारा' के लिए भी गीत लिखे।"

अख्तर ने यह बातें 'क्लासिक लीजेंड' के नए संस्करण की घोषणा करते हुए कहीं। इस शो में वह महान फिल्म हस्तियों के जीवन के बारे में बात करेंगे।

उन्होंने यश चोपड़ा की प्रशंसा करते हुए कहा, "यश एक असाधारण इंसान थे। उनके बारे में ऐसी बहुत सी चीजें हैं, जिन्हें लोग अब भी नहीं समझते और जो अभी तक किसी को नहीं पता हैं।"

अख्तर ने कहा, "उनकी फिल्में चाहे असफल रही हो या सफल, लेकिन वे एक खास स्तर और विशेषज्ञता वाली होती थी। ऐसा कभी नहीं था कि वह केवल चीजें करने के लिए करते थे।"

'क्लासिक लीजेंड 2' का प्रसारण इसी महीने की 18 तारीख से जी क्लासिक चैनल पर शुरू हो जाएगा।

 

More from: samanya
33681

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020