Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

जावेद ने बांधे अमिताभ के तारीफ के पुल

javed-on-amitabh
9 फरवरी 2013

मुम्बई। लेखक और शायर जावेद अख्तर, महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करके खुद को खुशकिस्मत महसूस करते हैं। जावेद ने 'रॉयल स्टैग मिर्ची म्यूजिक' पुरस्कार समारोह के मौके के दौरान कहा, "मैं खुशकिस्मत हूं कि हमने इतने सालों तक साथ काम किया और 13-14 फिल्में की। हम दोनों ने अपना फिल्मी सफर साथ शुरू किया था। आज उन्होंने अपनी अलग जगह बना ली है और गजब का काम कर रहे हैं।"

अमिताभ ने सलीम-जावेद द्वारा लिखी गई फिल्म 'जंजीर', 'दीवार', 'शोले', 'त्रिशूल' और 'दोस्ताना' जैसी फिल्मों में काम किया था। जावेद का कहना है कि जो काम अमिताभ ने किया है वो सभी के लिए एक मिसाल है। 

उन्होंने कहा, "अमिताभ जैसे प्रतिभाशाली लोग कम ही होते हैं। जिस तरह का उन्होंने काम किया है और जो उदाहरण पेश किए हैं, वे सभी के लिए एक मिसाल हैं।"
More from: Khabar
34505

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020