Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बेटे की तस्वीरों के लिए जेसिका ने लिए 100,000 डॉलर?

jessica-jipson-hollywood-30082013
30 अगस्त 2013
लास एंजेलिस|
एक साप्ताहिक पत्रिका ने गायिका जेसिका सिंपसन और उनके पति एरिक जॉनसन को उनके नवजात बेटे एस न्यूट की पहली तस्वीरों के लिए 100,000 डॉलर का भुगतान किया है। सिंपसन ने न्यूट को 30 जून को जन्म दिया था।

संगीतकार एरिक और जेसिका का यह दूसरा बच्चा है। इससे पहले दोनों 2012 में बेटी मैक्सवेल के माता-पिता बने थे।

समाचार पत्र 'न्यूयार्क पोस्ट' के मुताबिक, 'यूएस वीकली' पत्रिका के साथ किए गए विशेष फोटोशूट के लिए जेसिका और एरिक ने 100,000 डॉलर लिए हैं।

पत्रिका के 30 अगस्त को जारी होने वाले अंक की आवरण तस्वीर पर सिंपसन अपने दोनों बच्चों के साथ नजर आएंगी।

इस बीच दोनों अपने बच्चों के साथ समय बिता रहे हैं।

सिंपसन ने कहा, "हम अपने दोनों बच्चों के साथ व्यस्त रहते हैं, हर दिन एक नया रोमांच होता है। यह मजेदार है। मां बनकर मैं बहुत शांत महसूस कर रही हूं।"
More from: samanya
35062

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020