Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

जागरण फिल्म महोत्सव का फिनाले मुंबई में

jff-program-bollywood-21092013
21 सितम्बर 2013
मुंबई|
जागरण फिल्म महोत्सव (जेएफएफ) के चौथे संस्करण का फिनाले 24-29 सिंतबर को मुंबई में आयोजित होगा। देश के सात राज्यों के 15 शहरों से होकर आने वाला यह फिल्म महोत्सव अब मुंबई में समाप्त होगा। फिल्म महोत्सव की शुरुआत पांच जुलाई को दिल्ली में हुई थी। इसके बाद यह कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा, मेरठ, देहरादून, पटना, रांची, जमशेदपुर, इंदौर और भोपाल शहरों में आयोजित किया गया।

एक बयान में कहा गया कि जेएफएफ में फीचर फिल्में, लघु फिल्में और वृत्तचित्र दिखाए जाएंगे। इसमें कुछ अंतर्राष्ट्रीय फिल्में भी होंगी जो एशिया में पहली बार दिखाई जाएंगी।

फिल्म महोत्सव में विश्व पैनोरमा, इंडियन शोकेस, जागरण लघु फिल्में (अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा श्रेणी), जागरण क्लासिक्स श्रेणी में फिल्में दिखाई जाएंगी। जागरण क्लासिक्स में भारतीय सिनेमा की 20 शीर्ष फिल्में दिखाई जाएंगी। इसके साथ ही फिल्मकार ऋतुपर्णो घोष को श्रृद्धांजलि भी दी जाएगी।

फिल्म महोत्सव की शुरुआत विश्व पैनोरमा के तहत इजराइली फिल्म 'वॉटर' से होगी। इस अनुभाग में विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं में 20 से अधिक फिल्में दिखाई जाएंगी।

फिल्म महोत्सव में इंडियन शोकेस के तहत क्षेत्रीय फिल्में भी दिखाई जाएंगी। यहां भारत की पंजाबी, कन्नड़, मलयालम, तमिल, गुजराती, मराठी, हिंदी, बांग्ला और बहुत सी अन्य विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्में दिखाई जाएंगी।
More from: Khabar
35283

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020