Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

खिताबी जीत के प्रति आश्वस्त हैं जोकोविक

jokovic confident about final victory

26 मई 2012
 
पेरिस।  विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक भले ही वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन जीतने के प्रति आश्वस्त हों लेकिन उन्होंने क्ले कोर्ट के बादशाह राफेल नडाल को यहां पसंदीदा बताया है जो सातवीं बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट पर कब्जा करने के इरादे से कोर्ट में उतरेंगे। बकौल जोकोविक, "मेरी मानसिकता हमेशा सकारात्मक रही है। मैं हमेशा अपने आप से अधिक की उम्मीद करता हूं। पिछला वर्ष मेरी लिए सर्वश्रेष्ठ रहा। मुझे ऐसा लगता है कि मैं इस समय अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हूं।"

उल्लेखनीय है कि जोकोविक ने पिछले वर्ष तीन ग्रैंड स्लैम खिताब जीते थे जिनमें आस्ट्रेलियन ओपन, विम्बलडन और अमेरिकी ओपन शामिल है।

मौजूदा वर्ष की शुरुआत में जोकोविक ने आस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंड स्लैम अपने नाम किया था।

25 वर्षीय जोकोविक ने कहा, "एक के बाद एक लगातार चार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट जीतना निश्चिततौर पर मेरी लिए बड़ी उपलब्धि है। इस समय मैं उसके बारे में अधिक नहीं सोच रहा हूं क्योंकि मैं अपने आप को अधिक दबाव में नहीं लाना चाहता।"

फ्रेंच ओपन वेबसाइट के मुताबिक जोकेाकिव ने कहा, "इस टूर्नामेंट के लिए नडाल हमेशा पसंदीदा रहे हैं। लाल बजरी पर वह अधिक बार खिताब जीतने में सफल रहे हैं।" फ्रेंच ओपन की शुरुआत रविवार से होगी।

उल्लेखनीय है कि इस महीने की शुरुआत में नडाल ने जोकोविक को मोंटे कार्लो मास्टर्स और रोम मास्टर्स टूर्नामेंट में सीधे सेटों में हराया था।


 

More from: Khel
30911

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020