Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कबीर खान ने ठुकराई रॉ एजेंट के परिवार की मांग

kabeer khan rejects the demand of raw agent family

27 जुलाई 2012

मुम्बई। यश राज फिल्म्स(वाईआरआफ) ने सलमान खान अभिनीत 'एक था टाइगर' दिवंगत रॉ एजेंट रवींद्र कौशिक के परिवार को दिखाने का फैसला नहीं किया है। उनके परिवार ने इस फिल्म को दिखाए जाने की मांग को लेकर कानूनी नोटिस भेजा है। प्रॉडक्शन हाउस और निर्देशक कबीर खान ने फिल्म और इसकी कहानी को सार्वजनिक न करने का फैसला किया है।


कबीर ने कहा, "मैंने उनके बारे में समाचार पत्रों में पढ़ा है। मैंने पहली बार उनके बारे में सुना है। यह बहुत रोचक कहानी है। लेकिन यह मेरी फिल्म की कहानी नहीं है।"


उन्होंने इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया, लेकिन एक सूत्र के मुताबिक इस फिल्म में सलमान को कौशिक की कहानी से बिल्कुल जुदा दिखाया गया है।


इस सूत्र ने कहा, "कौशिक को पकड़ कर पाकिस्तानी जेल में रखा गया था। वहां कैद में ही उनकी मौत हो गई। सलमान के किरदार का अंत बिल्कुल अलग है। इस वजह से फिल्म का नाम 'एक था टाइगर' है। यह एक अनसुलझा रहस्य है।"

 

More from: samanya
32060

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020