Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'उत्तम विलेन' में हासन की दोहरी भूमिका

kamal-hassan-bollywood-15032014
15 मार्च 2014
चेन्नई|
अभिनेता-फिल्मकार कमल हासन हास्य से परिपूर्ण आगामी तमिल फिल्म 'उत्तम विलेन' में दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। वह फिल्म में आठवीं सदी के अभिनेता और 21वीं सदी के सुपरस्टार की भूमिका निभाएंगे। इस संबंध में जारी एक बयान में बताया गया है, "फिल्म में कमल 8वीं सदी के अभिनेता उत्तम और 21वीं सदी के सुपरस्टार मनोरंजन की भूमिका में नजर आएंगे। मनोरंजन की जोड़ी एंड्रिया यर्मियाह के साथ, जबकि उत्तम की जोड़ी पूजा कुमार के साथ होगी।"

रमेश अरविंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में के. विश्वनाथ, के. बालाचंद्र, जयरमन, पार्वती मेन, उर्वशी और एम.एस. भास्कर भी हैं।

फिल्म की शूटिंग फिलहाल बेंगलुरू में चल रही है। फिल्म का निर्माण तिरुपति ब्रदर्स कर रहे हैं।
More from: samanya
36513

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020