Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

करन को पसंद है रिएलिटी शो का जज बनना

karan johar like became a judge of reality show

 
 23 नवंबर 2012

मुंबई।  फिल्म निर्माता करन जौहर इस साल छोटे पर्दे पर सक्रिय रहे हैं। रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 5' और 'इंडियाज गॉट टैलेंट 4' में करन जज की भूमिका में मजे कर रहे हैं। 'इंडियाज गॉट टैलेंट 4' के पत्रकार सम्मेलन में 40 वर्षीय करन ने कहा, "जज की भूमिका में मुझे अपनी कला दिखाने का मौका मिला है। इस साल जज की भूमिका में मैंने बहुत मजे किए और इसका श्रेय कार्यक्रम की पूरी टीम और मेरे साथी जजों को जाता है।"

शो के गैंड फिनाले का प्रसारण 24 नवम्बर को होगा। बॉलीवुड के बड़े सितारे शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ शो के खास मेहमान होंगे।

करन ने दोनों रियालटी शो को खास बताया है।

करन के अलावा अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान, किरन खेर और कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान ने 'इंडियाज गॉट टैलेंट 4' में जज की भूमिका निभाई है।


 

More from: samanya
33840

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020