Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

जल्द ही अपनी किताब लॉन्च करेंगी करिश्मा

karishma-kapoor-bollywood-08082013
८ अगस्त २०१३
नई दिल्ली
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर दो बच्चों की मां होने के बावजूद अपनी खूबसूरती और सुडौल काया की वजह से कई लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। महिलाओं के लिए गर्भावस्था के बाद के सुझावों से भरी उनकी किताब ‘यम्मी मम्मी गाइड’ अगस्त के अंत तक बाजार में उपलब्ध होगी।
करिश्मा का आकर्षक चेहरा, पोशाक का चयन और विशेषकर गर्भावस्था के बाद उनकी सुडौल काया कई महिलाओं की चाहत है और उनकी सेहत व खूबसूरती के राज इस किताब के जरिए जल्द बाहर आएंगे।
करिश्मा ने कहा कि मेरी पसंदीदा किताब ‘माई यम्मी मम्मी गाइड’ है, जो महीने के अंत में प्रकाशित होगी।

39 वर्षीय करिश्मा की किताब का मुख्य विषय महिलाओं के लिए गर्भावस्था, वजन घटाने और खूबसूरती के नुस्खे सहित अन्य सुझावों पर आधारित होगा।
More from: Khabar
34909

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020