Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

फार्मूला वन : कार्तिकेयन का निराशाजनक प्रदर्शन

karthikeyan-formula-one

16 अप्रैल 2011

शंघाई। भारत के पहले फार्मूला वन चालक नारायण कार्तिकेयन का एफ-1 चैम्पियनशिप-2011 में निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। कार्तिकेयन रविवार को होने वाली चाइनीज ग्रां पी रेस की शुरुआत ग्रीड में सबसे पीछे से करेंगे।

पांच वर्ष बार एफ-1 सर्किट में वापसी करने वाले कार्तिकेयन सत्र की पहली रेस आस्ट्रेलियन ग्रां पी के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके थे जबकि मलेशिया ग्रां पी की भी उन्होंने सबसे पीछे से शुरुआत की थी। मलेशिया ग्रां पी में हिस्पानिया टीम के कार्तिकेयन रेस पूरी नहीं कर सके थे। 42वें लैप के बाद वह सर्किट से बाहर हो गए थे।

चाइनीज ग्रां पी के लिए रेड बुल टीम के सबास्टियन विटेल ने एक मिनट 33.706 सेकेंड के साथ पोल पोजीशन हासिल किया जबकि कार्तिकेयन ने एक मिनट 40.445 सेकेंड के साथ क्वालीफाईंग में 24वां स्थान हासिल किया। कार्तिकेयन 107 प्रतिशत समय के तकनीकी दायरे में खुद को रखने में सफल रहे लेकिन उन्होंने अपने साथी चालक विटैंटोनियो लुइजी (एक मिनट 40.212 सेकेंड) से भी खराब समय निकाला।

More from: Khel
20037

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020