Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

रॉल्स रॉयस में बैठकर शादी करने जाएंगी मिडिलटन

kate-william-wedding-04201128

28 अप्रैल 2011

लंदन। ब्रिटेन के शाही घराने के वारिस राजकुमार विलियम के साथ शुक्रवार को विवाह रचाने जा रहीं केट मिडिलटन रॉल्स रॉयस कार पर सवार होकर विवाहस्थल वेस्टमिनिस्टर एबे पहुंचेंगी।

मिडिलटन के लिए 1960 मॉडल की फैंटम-6 कार को सजाकर तैयार कर दिया गया है। समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक यह वही कार है, जिसकी यात्रा के दौरान बीते वर्ष दिसम्बर में राजकुमार चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला पार्कर पर प्रदर्शकारियों ने हमला किया था।

हमले में कार के नुकसान पहुंचा था लेकिन दोबारा पेंट किए जाने के बाद यह फिर से चमकने लगी है। लंदन के रीजेंट स्ट्रीट पर हुए हमले में कार के शीशे भी टूट गए थे लेकिन अब उन्हें भी दुरुस्त कर लिया गया है।

मिडिलटन और विलियम 3500 आमंत्रित अतिथियों के समक्ष वेस्टमिनिस्टर एबे में शुक्रवार को विवाह करेंगे। विलियम राजकुमार चार्ल्स और मरहूम राजकुमारी डायना के बड़े पुत्र हैं।

 

More from: Videsh
20351

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020