Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पूर्व प्रेमी के पास लौटीं ब्रूक

kelly-burke-hollywood-10122013
10 दिसम्बर 2013
लंदन|
ब्रिटिश मॉडल एवं अभिनेत्री केली ब्रूक इन दिनों अपने पूर्व प्रेमी डेनी किप्रियानी के साथ देखी जा रही हैं। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 34 वर्षीया ब्रूक ने अगस्त महीने में अपने पुरुष मित्र और रग्बी खिलाड़ी डेनी किप्रियानी पर आरोप लगाया था कि वह उन्हें धोखा दे रहे हैं। लेकिन रिश्ता तोड़ चुकी ब्रूक हो हाल ही में यहां किप्रियानी के साथ काफी करीब देखा गया।

एक सूत्र ने बताया कि ब्रूक और किप्रियानी शनिवार को शहर के स्टीम एंड री बार में पार्टी करते देखे गए। दोनों एक दूसरे के गले में बांहे डाले और चुंबन लेते हुए तस्वीरें खिंचवा रहे थे।

सूत्र ने कहा, "किप्रियानी ने ब्रूक को धोखा दिया लेकिन अब भी वह किप्रियानी को अपने जीवन का प्यार मानती हैं। शायद वह दोनों फिर से नए रिश्ते की शुरुआत कर रहे हैं।
More from: samanya
35791

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020