Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

केरी को पसंद हैं परिधानों में प्रयोग

kerry-washington-20092013
20 सितम्बर 2013
न्यूयार्क|
हॉलीवुड अभिनेत्री केरी वाशिंगटन को रेड कार्पेट आयोजनों में शामिल होने के लिए उनकी स्टाइल टीम द्वारा उनके रूप को अलग दिखाने के लिए किए गए प्रयोग पसंद आते हैं। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' की रपट के मुताबिक, 36 वर्षीया केरी ने कहा कि जनवरी में 'डीजांगो अनचैंड' के लंदन प्रीमियर के दौरान गिल्स डिकॉन द्वारा डिजाइन किया गया सफेद गाउन, उनकी रेड कार्पेट की पसंदीदा पोशाक है।

वाशिंगटन ने स्टाइल पत्रिका को बताया, "रेड कार्पेट के लिए पोशाकें तैयार करना एक रचनात्मक प्रयास है। एक टीम के साथ नतीजे को पाने में आनंद आता है। 'डीजांगो अनचैंड' के लंदन प्रीमियर के मौके पर मैंने गिल्स द्वारा निर्मित गाउन पहना था, वह मेरी पसंदीदा पोशाक है। यह मुझे एक नजर में भा गई थी।"

आगे उन्होंने कहा, "मैं आमतौर पर रेड कार्पेट में शामिल होने से पूर्व घबराती नहीं हूं। जब कपड़ों की बात आती है तो मैं अच्छी दिखने का निर्णय लेती हूं।"
More from: samanya
35274

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020