Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

किम विश्व बैंक के अध्यक्ष नामित

jim yong kim, new head of world bank, kim becomes head of the world bank

24 मार्च  2012

वाशिंगटन |  अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार को दक्षिण कोरिया मूल के डॉक्टर जिम योंग किम को विश्व बैंक का अध्यक्ष नामित किया। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक ओबामा ने ह्वाइट हाउस में किम के चयन की घोषणा की। ओबामा ने कहा कि डार्टमाउथ कॉलेज के अध्यक्ष किम के पास संस्थान का नेतृत्व करने के लिए आवश्यक अनुभव है।

समाचार एजेंसी के मुताबिक ओबामा ने कहा, "किम ने विकासशील देशों के हालात बेहतर बनाने के लिए विश्व भर में दो दशकों से अधिक समय तक काम किया है।"

उन्होंने कहा कि गरीबी कम करने और दुनिया भर में जीवन का स्तर सुधारने के लिए विश्व बैंक सबसे शक्तिशाली संस्थाओं में से एक है।

More from: Videsh
30013

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020