Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

चीन में पतंग ने 23 विमानों को उतरने से रोका

china kite

5 मई 2012

बीजिंग। उत्तर-पूर्व चीन के डालियान में हवाई अड्डे के ऊपर आसमान में एक पतंग के उड़ने की वजह से 23 विमानों को अन्य हवाई अड्डों की ओर मोड़ना पड़ा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक एयरलाइन अधिकारी के हवाले से बताया कि शुक्रवार को करीब 4:20 बजे पतंग को देखा गया, जब चाइना साउदर्न एयरलाइंस का विमान उतरने वाला था।

जिलिन प्रांत की राजधानी चैंगचुन से आ रहा यह विमान करीब एक घंटे तक हवाई अड्डे के उपर चक्कर काटता रहा, जिसके बाद उसे शेंडोंग प्रांत स्थित क्यूंगदाओ हवाई अड्डे पर भेजना पड़ा।

डालियान हवाई अड्डे पर उतरने वाले 22 अन्य विमानों को किसी दूसरे हवाई अड्डे या फिर वापिस उनके प्रस्थान स्थान पर भेजा गया।

पतंग की डोर काटने के बाद रात 9:30 बजे स्थिति सामान्य हो पाई। पुलिस पतंग उड़ाने वाले का पता नहीं लगा पाई है।

 
(नोट-तस्वीर प्रतीकात्मक है।)
More from: samanya
30646

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020