Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'रोटी कपड़ा और मकान' से प्रेरित है 'केएलपीडी' का शीर्षक

klpd is like roti kapada aur makaan

4 अक्टूबर 2012


नई दिल्ली। विवेक ओबेरॉय और मल्लिका शेरावत अभिनीत फिल्म 'किस्मत लव पैसा दिल्ली' (केएलपीडी) गुजरे जमाने के अभिनेता मनोज कुमार की फिल्म 'रोटी कपड़ा और मकान' से प्रेरित है। फिल्म के निर्देशक संजय खंडूरी ने कहा, "फिल्म का शीर्षक उसकी कहानी की व्याख्या करता है। अगर स्टीवन सोडेरबर्ग 'सेक्स लाइज एंड वीडियो टेप्स', दिबाकर बनर्जी 'लव सेक्स और धोखा' और मनोज कुमार 'रोटी कपड़ा और मकान' जैसे नाम रख सकते हैं, तो फिर मैं 'किस्मत लव पैसा दिल्ली' जैसा नाम क्यों नहीं रख सकता।"


उन्होंने कहा, "इस शीर्षक के पीछे की सोच वास्तव में 'रोटी कपड़ा और मकान' से प्रेरित है। ये मनुष्य की तीन जरूरतें हैं, जो वर्तमान में किस्मत लव और पैसे में बदल गई हैं।"


शुरुआत में फिल्म का नाम 'ग्यारह चालीस की लास्ट लोकल' रखा गया था, जिसे बाद में बदल दिया गया।


 

More from: samanya
33210

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020