Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

भारतीय एनिमेटिड फिल्म 'कृष्ण और कंस' ने जीता विशेष पुरस्कार

krishan and kans won speical prize


 5 नवंबर 2012

नई दिल्ली। भारतीय एनिमेटिड फिल्म 'कृष्ण और कंस' को हाल ही में एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल डू फिल्म डी एनिमेशन (एएसआईएफए) द्वारा सर्वश्रेष्ठ एनिमेशन और स्पेशल इफेक्ट्स के लिए विशेष पुरस्कार दिया गया है। एएसआईएफए यूनेस्को से मान्यता प्राप्त पेशेवर संस्था है, जो कला और संचार के प्रभावी माध्यमों के रूप में एनीमेशन फिल्मों के विकास के लिए समर्पित है।


रिलायंस एनीमेशन द्वारा निर्मित 'कृष्ण और कंस' का निर्देशन विक्रम वेतुरी ने किया है। फिल्म में आवाज ओम पुरी, जूही चावला, अनुपम खेर और मनोज बाजपेयी ने दी है।


रिलायंस एनीमेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर आशीष एसके ने कहा, "यह पुरस्कार उन सभी 1,200 कलाकारों और अनुसंधान टीम के लिए है, जो बीते साढ़े पांच वर्षो से इस परियोजना पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं।"


'कृष्ण और कंस' देखने के बाद फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी ने भी फिल्म की खासी तारीफ की।

 

More from: samanya
33621

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020