Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

आईपीएल-4 : किंग्स इलेवन ने मुम्बई इंडियंस को 76 रन से हराया

IPL-4: KXIP won by 76 runs

10 मई  2011

मोहाली। पंजाब क्रिकेट संघ मैदान पर मंगलवार को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले में सबसे मजबूत टीम मानी जाने वाली मुम्बई इंडियंस की बल्लेबाजी ताश के पत्ते की तरह बिखर गई। किंग्स इलेवन पंजाब ने मुम्बई इंडियंस को 76 रनों से पराजित कर दिया।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। शान मार्श (43) और दिनेश कार्तिक (31) के अलावा कप्तान एडम गिलक्रिस्ट ने 28 रनों का योगदान दिया।

इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मुम्बई इंडियंस की पारी 12.5 ओवर में 87 रन पर ढेर हो गई। मुम्बई इंडियंस की ओर से केरोन पोलार्ड ने सर्वाधिक 17 रन बनाए जबकि ब्लीजार्ड ने 15 और अंबाती रायडू ने 13 रन बनाए।

मुम्बई इंडियंस की शुरुआत काफी खराब रही और उसने 27 रन के कुल योग पर अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए थे।

मुम्बई इंडियंस का पहला विकेट दूसरे ओवर में सचिन तेंदुलकर के रूप में गिरा। वह छह रन के निजी योग पर प्रवीण कुमार की गेंद पर मार्श द्वारा कैच आउट हुए। इसके बाद रोहित शर्मा पांच रन निजी योग पर बिपुल शर्मा की गेंद पर स्टंप आउट हो गए। एडन ब्लीजार्ड 15 रन बनाकर प्रवीण कुमार की गेंद पर गिलक्रिस्ट के हाथों कैच आउट हुए। उस समय टीम का कुल योग 27 रन था।

इसके बाद 44 रन के कुल योग पर एंड्रयू सायमंड्स आठ रन बनाकर रन आउट हो गए। अंबाती रायडू 13 रन बनाकर श्रीवास्तव की गेंद पर बिपुल शर्मा को कैच थमा बैठे। इस तरह 54 रन के कुल योग पर पांच विकेट गिर गए थे।

टी. सुमन चार, हरभजन सिंह 12, केरोन पोलार्ड 17, धवल कुलकर्णी दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मुनाफ पटेल खाता खोले बगैर पगबाधा करार दिए गए।

किंग्स इलेवन की ओर से भार्गव भट्ट ने चार विकेट झटके जबकि प्रवीण कुमार को दो विकेट मिले। इसके अलावा बिपुल शर्मा, शलभ श्रीवास्तव और रेयान हैरिस को एक-एक विकेट मिला।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन ने 22 रन के कुल योग पर ही अपना पहला विकेट गंवा दिया था। पॉल वाल्थटी 14 रन बनाकर इस योग पर पवेलियन लौटे थे। वाल्थटी का विकेट मुनाफ पटेल ने लिया।

इसके बाद मार्श और गिलक्रिस्ट ने सम्भलकर खेलते हुए दूसरे विकेट के लिए 70 रन जोड़े। गिलक्रिस्ट 92 रन के कुल योग पर लसिथ मलिंगा की गेंद पर अंबाती रायडू के हाथों लपके गए।

कप्तान के आउट होने के बाद मार्श ने कार्तिक के साथ पारी को संवारने का काम शुरू किया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 36 रन जोड़े थे कि पटेल ने मार्श को आउट कर किंग्स इलेवन को तगड़ा झटका दिया।

मार्श ने अपनी 34 गेंदों की पारी में पांच चौके लगाए। पटेल ने मार्श को केरन पोलार्ड के हाथों कैच कराया। उस समय टीम का कुल योग 128 रन था।

मार्श के आउट होने के बाद डेविड हसी (0) ने निराश किया। मंदीप सिंह (8) ने कार्तिक के साथ तेजी से रन जुटाने के प्रयास किया लेकिन वह निराशाजनक रूप से रन आउट होकर लौटे।

मंदीप का विकेट 145 रन पर गिरा। इसके बाद 148 रन के कुल योग पर पटेल ने कार्तिक को भी आउट कर दिया। कार्तिक ने 24 गेदोंे की पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। इसके बाद पटेल ने रेयान हैरिस (6) को भी सस्ते में पवेलियन लौटा दिया। प्रवीण कुमार (2) का विकेट मलिंगा ने लिया।

मुम्बई इंडियंस की ओर से मुनाफ पटेल ने पांच और लसिथ मलिंगा ने दो विकेट झटके।

किंग्स इलेवन ने 11 मैचों में पांच में जीत दर्ज की है जबकि छह में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

मुम्बई इंडियंस ने 12 मैचों में आठ में जीत दर्ज की है जबकि चार में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

More from: Khel
20634

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020