Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'बेडरुम में सेक्स मशीन बन जाता था लादेन' : पूर्व पत्नी

laden-was-sex-machine-06201111

11 जून 2011

वॉशिंगटन। दुनिया के सबसे खूंखार आतंकवादी और अल-कायदा चीफ ओसामा बिन लादेन से जुड़ी नई-नई कहानियां और दिलचस्प बातें सामने आ रही है। ओसामा बिन लादेन भले ही अमेरिकी नौसेना के सील कमांडो की गोलियों का शिकार बन चुका हो लेकिन उसने जहां अमेरिका की नाक में दम कर रखा था वहीं बिस्तर पर तो वो किसी सेक्स मशीन में तब्दील हो जाता था।

ये सनसनीखेज खुलासा किया है ओसामा की पूर्व पत्नी नजवा ने। नजवा ने एक इंटरव्यू में कबूल किया कि ओसामा अपने आतंकी इरादों को अंजाम तक पहुंचाने के बाद कई-कई दिनों तक उसके साथ बेडरुम में बंद रहता था। नजवा के मुताबिक ओसामा उसके साथ सेक्स मशीन की तरह बर्ताव करता था।

अमरीकी खोजी पत्रकार जीन सेशन ने नजवा की बायोग्राफी लिखने के लिए उसका विस्तृत इंटरव्यू लिया। इस इंटरव्यू में नजवा ने खुलासा किया है कि लादेन उसके साथ बहुत वक्त बिताता था और उसे बहुत प्यार करता था। सेशन ने जब नजवा से ओसामा के साथ बिताए सबसे अहम पल के बारे में पूछा तो नजवा ने बताया कि बिस्तर पर बिताया वक्त उसके और लादेन के बीच बहुत ही अहम होता था। नजमा ने कहा कि "मेरा बेटा उमर काफी छोटा था और लादेन अफगानिस्तान में जेहादी गतिविधियों को अंजाम देकर सीधे मेरे पास लौटता था। लौटकर वो सीधे मुझे बेडरुम में ले जाता था और हम कई-कई दिनों तक बेडरुम में ही वक्त गुजारते थे।"

नजवा ओसामा बिन लादेन की 6 पत्नियों में से पहली पत्नी थी। नजवा और ओसामा के 10 बच्चे है लेकिन 9/11 की घटना के बाद दोनों में तलाक हो गया। अब नजवा अपनी जीवनी लिखकर ओसामा से जुड़ी बातों को दुनिया के सामने लाने में जुटी हुई है।

एबटाबाद के जिस घर में ओसामा मारा गया वहां पर वो तीन पत्नियों के साथ रह रहा था। इस तरह की भी खबरें आई कि ओसामा हर्बल वियाग्रा का भी इस्तेमाल करता था। अमेरिकी सैनिकों ने एबटाबाद परिसर की तलाशी ली थी तो उन्हें भारी तादाद में शक्ति वर्धक और सेक्स संबंधी देशी दवाईयां बरामद हुई थी। मारे जाने के पहले तक ओसामा बिन लादेन एक और शादी की कोशिशों में भी जुटा हुआ था।


 

More from: Videsh
21575

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020