Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

ओडिशा में नक्सलियों ने किया विधायक का अपहरण

maoist, maoist kidnap legislature, legislature kidnapped in orrisa by maoist

24 मार्च  2012

भुवनेश्वर | नक्सलियों ने शनिवार तड़के ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के एक विधायक का अपहरण कर लिया। पुलिस अधिकारी सूर्यमणि प्रधान ने बताया कि करीब 100-150 नक्सलियों ने राजधानी भुवनेश्वर से 500 किलोमीटर की दूरी पर कोरापुट व लक्ष्मीपुर के बीच एक पहाड़ी इलाके से 37 वर्षीय झिना हिकाका का अपहरण कर लिया।

नक्सलियों ने विधायक के साथ मौजूद अन्य दो लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। हिकाका के साथ उनका ड्राइवर व एक अंगरक्षक मौजूद था। प्रधान ने कहा कि दोनों से पूछताछ के बाद ही मामले में आगे जानकारी दी जा सकेगी।

गौरतलब है कि अपहरण की यह घटना तब हुई है जब नक्सली पहले से ही बीते एक सप्ताह से दो इतालवी नागरिकों को बंधक बनाए हुए हैं। सरकार नक्सलियों के मध्यस्थों के जरिए इतालवी नागरिकों को मुक्त कराने के लिए उनसे बात कर रही है।

नक्सली हिकाका का अपहरण कर उनके वाहन में एक पर्चा छोड़ वहां से चले गए। इस पर्चे में इतालवी अपहृतों की मुक्ती के लिए उन्होंने अपनी 13 मांगें लिखी थीं और कहा था कि इन मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

इतालवी बोसुस्को पाउलो (54) व क्लॉडियो कोलांजेलो (61) का 14 मार्च को गंजाम व सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील कंधमाल जिले की सीमा से अपहरण कर लिया गया था।

नक्सलियों ने जो 13 मांगें रखी हैं, उनमें जनजातीय इलाकों में पर्यटकों के आने पर प्रतिबंध लगाने, नक्सल विरोधी कार्रवाइयां रोकने व कई कैदियों की रिहाई की मांग शामिल है।

नक्सलियों द्वारा सुझाए गए दो लोग सामाजिक कार्यकर्ता दंडपाणि मोहंती व जनजातीय विशेषज्ञ बी.डी. शर्मा व तीन वरिष्ठ अधिकारी सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। दोनों गुरुवार से ही नक्सलियों के साथ इतालवियों की रिहाई के लिए वार्ता कर रहे हैं।

अब तक यह पता नहीं चल सका है कि अपहरण की इस नई घटना का वार्ता प्रक्रिया पर क्या असर होगा। नक्सलियों ने बातचीत शुरू होने से पहले ही एकतरफा युद्ध विराम की घोषणा कर दी थी और उसके बाद भी उन्होंने अपहरण की इस नई घटना को अंजाम दिया।

इससे पहले वार्ता शुरु होने के बाद भी गुरुवार रात नक्सलियों ने मलकानगिरी जिले में एक उप निरीक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

More from: samanya
30009

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020