Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पुनर्वास केंद्र खोल सकती हैं लोहान

lindsay-lohan-hollywood-08102013
8 अक्टूबर 2013
लास एंजेलिस|
हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान पुनर्वास केंद्र खोलने को लेकर बेहद उत्साहित दिख रही हैं और वह इसका नाम भी अपने नाम पर रखना चाहती हैं। वेबसाइट 'रडारआनलाइन डॉट कॉम' के मुताबिक, 26 वर्षीय लोहान को छह बार पुनर्वास केंद्र में रहना पड़ा है और वह अब दूसरों की मदद करना चाहती हैं।

एक सूत्र ने कहा, "लोहान वास्तव में दूसरों की मदद करना चाहती हैं और उन्होंने अपने कुछ अमीर दोस्तों से इस बारे में बात की है जो पुनर्वास केंद्र खोलने को लेकर गंभीर हैं।"

सूत्र ने कहा, "उन्हें यह विचार पसंद है और उन्हें लगता है कि अगर इसके साथ उनका नाम जुड़ा, तो लोग इसको लेकर गंभीर हो जाएंगे।"

सूत्र ने बताया कि उन्होंने इसके लिए कुछ निवेशकों को भी ढूंढ लिया है।
More from: samanya
35371

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020