Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

लंदन ओलम्पिक : उद्घाटन समारोह में गूंजेगी रहमान की पंजाबी धुन

in london olympics rehman punjabi tunes resound

30 जून 2012

नई दिल्ली। प्रख्यात संगीतकार ए.आर. रहमान एक बार फिर हॉलीवुड निर्देशक डैनी बोयल के साथ काम कर रहे हैं। इस बार वह लंदन ओलम्पिक के उद्घाटन समारोह के लिए एक गीत बनाने के लिए साथ काम करेंगे। यह एक पंजाबी गीत होगा, जो ब्रिटेन में भारतीय प्रभाव को प्रदर्शित करेगा। रहमान ने फेसबुक के जरिए बताया, "मैं ओलम्पिक के लिए गीत तैयार करने की खबरें स्पष्ट कर रहा हूं. यह एक पंजाबी गीत है, जो ब्रिटेन में भारतीय प्रभाव को प्रदर्शित करेगा।" रहमान और बोयल ने ऑस्कर विजेता 'स्लमडॉग मिलियनेयर' व '127 ऑवर्स' फिल्मों के लिए साथ में काम किया है।

उन्होंने कहा, "डैनी बोयल की रचनात्मक शुभकामनाओं के मुताबिक यह गीत ओलम्पिक के उद्घाटन समारोह का हिस्सा होगा।"

यह खबर भी है कि दक्षिण भारतीय अभिनेत कमल हासन की 1980 में आई फिल्म 'राम लक्ष्मण' का इलियाराजा का गीत 'नान्थान उंगाप्पांडा' भी उद्घाटन समारोह का हिस्सा होगा।

लंदन ओलम्पिक-2012 की शुरुआत 27 जुलाई को होगी और 12 अगस्त को इसका समापन होगा।


 

More from: samanya
31563

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020