Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

लंदन ओलम्पिक : टिकटों का पुनर्विक्रय 6 जनवरी से

london olympics the resale of tickets from january 6

15 दिसम्बर 2011
 
लंदन।  लंदन ओलम्पिक की आयोजन समिति ने इस बात की पुष्टि की है कि विभिन्न खेल स्पर्धाओं के लिए टिकटों का पुनर्विक्रय छह जनवरी से शुरू होगा। जिन लोगों ने सीधे आयोजन समिति से टिकट खरीदे हैं, वे अपने टिकटों का पुनर्विक्रय वेबसाइट-टिकट्स डॉट लंदन2012 डॉट कॉम के माध्यम से 6 जनवरी से तीन फरवरी के बीच कर सकते हैं।

बुधवार को जारी बयान में आयोजन समिति ने कहा कि जुलाई 2012 में होने वाले इस महाआयोजन के लिए आने वाले दिनों में भी टिकटों के पुनर्विक्रय की व्यवस्था की जाएगी।

इस प्रक्रिया के तहत वे लोग अपने टिकट बेच सकेंगे, जो इन खेलों में शामिल नहीं हो सकेंगे। ऐसा करने से उन लोगों को टिकट प्राप्त हो सकेंगे, जिन्हें अब तक इस आयोजन के लिए कोई टिकट नहीं मिल सका है।

ओलम्पिक फुटबाल टूर्नामेंट और पैरालम्पिक खेलों के टिकटों की नियमित बिक्री जारी है। यह प्रक्रिया छह फरवरी तक जारी रहेगी।

More from: Khel
27503

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020