Astrology RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

लंबी बैठक, हृदय रोग को दावत

long-sitting-is-invitation-for-heart-desease-07201105

5 जुलाई 2011

वाशिंगटन। देर तक एक ही स्थिति में बैठने से हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है। खासकर महिलाओं के संदर्भ में यह अधिक खतरनाक हो सकता है।

एक नए अध्ययन के मुताबिक, देर तक एक ही स्थिति में बैठी रहने वाली महिलाओं के फेफड़ों में रक्त का थक्का बनने का खतरा सक्रिय रहने वाली महिला की तुलना में दो से तीन गुना अधिक होता है, जो खतरनाक हो सकता है। यह पहला अध्ययन है जिसमें बताया गया है कि देर तक एक ही स्थिति में बैठे रहने से 'पल्मोनरी इम्बोलिज्म' का खतरा बढ़ सकता है, जो हृदय रोग का एक सामान्य कारण है।

यह अध्ययन रिपोर्ट 'ब्रिटिश मेडिकल जर्नल' में प्रकाशित हुई है। इसके मुताबिक 'पल्मोनरी इम्बोलिज्म' तब होता है जब पैरों की नस से फेफड़ों तक होने वाला रक्त का प्रवाह जम जाता है। सांस लेने में कठिनाई, छाती में दर्द और कफ इसके लक्षण हैं।

इस निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए शोधकर्ताओं ने 69,950 महिला नर्सो का 18 साल तक अध्ययन किया। हर दो साल पर इनसे इनकी जीवनशैली को लेकर सवाल किए गए। उन्होंने पाया कि देर तक (काम के अतिरिक्त सप्ताह में 41 घंटे) बैठी रहने वाली महिलाओं में 'पल्मोनरी इम्बोलिज्म' का खतरा उन महिलाओं से दो गुना अधिक होता है, जो कम समय तक (काम के अतिरिक्त सप्ताह में 10 घंटे) बैठती हैं।

 

More from: Astrology
22489

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020