Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

नई गर्लफ्रेंड से भी नहीं जमी सलमान की ट्यूनिंग, लुलिया से हुआ ब्रेकअप!

lulia-salman-khan-16082013
16 Aug, 2013
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के फैंस हमेशा ही इस बारे में जानने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं कि उनकी लव-लाइफ में क्या चल रहा है। हाल ही में इस तरह की खबरें आई थीं कि वो अपनी रोमानियन गर्लफ्रेंड लुलिया वेंचर से शादी करने जा रहे हैं। लेकिन अब इस स्टोरी में जो ट्विस्ट आया है, उससे सलमान के फैन्स को शॉक तो जरूर लगेगा।
 
अब अगर हालिया रिपोर्ट्स पर भरोसा किया जाए तो सलमान खान ने लुलिया वेंचर को डंप कर दिया है। इसका कारण लुलिया की शादी की खबरें हैं। dainik bhaskar.com ने भी इस बारे में खुलासा किया था कि लुलिया वेंचर का एक जर्मन म्यूजीशियन से रिलेशनशिप था। लेकिन अब सलमान औ लुलिया का ब्रेकअप हो गया है।
 
इसके अलावा एक दैनिक अखबार ने भी ये छापा था कि मैरियस मोगा, जो कि एक जर्मन म्यूजीशियन हैं और जिन्हें ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया था, लुलिया की उनसे शादी हो चुकी है। हालांकि लुलिया इन सारी बातों को नकारती रही थीं। इसके बाद सलमान का परिवार ही आगे आया था और इस स्थिति से बचाव किया था।
 
हाल ही में लुलिया वेंचर सलमान खान के पूरे परिवार के साथ डिनर करती देखी गई थीं। उनकी ये तस्वीर मीडिया में भी आ गई थी। उस समय सलमान का पूरा परिवार मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डिनर कर रहा था।
More from: Khabar
34972

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020