Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'लव शब ते चिकन खुराना' में खुराना की रेसिपी होगी काफी टेस्टी!

luv shav tey chicken khurana preview

कलाकार - कुनाल कपूर, हुमा कुरेशी
निर्माता  - अनुराग कश्यप
निर्देशक  - समीर शर्मा
गीत    - अमित त्रिवेदी

 


अगर हम इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों की बात करे तो इस हफ्ते अनुराग कश्यप की फिल्म लव शब ते चिकन खुराना रिलीज हो रही है। जिसका डायरेक्शन समीर शर्मा ने किया है। इस फिल्म में लम्बे समय बाद कुनाल कपूर दिखाई देगें। और साथ मे हुमा कुरेशी में मुख्य भूमिका में नजर आयेंगीं। इस फिल्म के प्रोमों लोगों को काफी पंसद आ रहे हैं। अगर फिल्म की कहानी की बात की जाये को फिल्म की काहनी एक पंजाबी परिवार खुराना के ईदगिर्द घूमती है, जो एक ढाबा चलाते हैं और उनके ढाबे के खाना काफी बेहतरीन होता हैं साथ ही यह परिवार अपने खाने के स्वाद की तारीफ करना नहीं भूलता है। खास तौर पर अपनी पारिवारिक डिश चिकन खुराना। जो कि काफी फेमस होती है। किसी वजह से ढाबे के मालिक का किरदार निभाने वाले विनोद नागपाल की याददाश्त खो जाती है और वह इस डिश की गोपनीय रेसिपी भी भूल जाते हैं। परिवार इसकी रेसिपी खोजने की कोशिश करता है और अलग-अलग तरीकों से इसे बनाने की कोशिश करता है। क्या ढाबे के मालिक को यह रेसिपी याद आ पाती है या नहीं , या फिर खुराना परिवार कोई नई रेसिपी खोजता है। यह तो आपको फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चल पायेगा।
 

अनुरान कश्यप इस फिल्म को प्रोमोशन काफी जोर-शोर से कर रहे हैं। वो भी काफी टेस्टी अंदाज में कर रहे हैं। इस फिल्म का इंतजार दर्शको को भी बेसब्री से हैं। अब यह चिकन कितना टेस्टी होगा यह तो फिल्म के रिलीज होने के बाद पता चलेगा।

More from: samanya
33565

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020