23 जुलाई 2011
लंदन। लम्बे लोगों में कैंसर का खतरा अधिक होता है। ऐसा उनमें मौजूद अधिक कोशिकाओं के कारण होता है। एक नए अध्ययन में यह दावा किया गया है।
समाचार पत्र 'द सन' ने गुरुवार को प्रकाशित रिपोर्ट में विशेषज्ञों के हवाले से लिखा है कि पुरुषों और महिलाओं में एक औसत लम्बाई के बाद हर चार इंच की लम्बाई बढ़ने पर कैंसर का खतरा 16 प्रतिशत बढ़ जाता है।
ऑक्सफोर्ड यूनीवर्सिटी के मुख्य शोधकर्ता जेन ग्रीन के अनुसार, लम्बे लोगों में कोशिकाएं अधिक होती हैं और इसलिए उन्हें कैंसर होने का खतर भी अधिक होता है।
रिपोर्ट में बच्चों के तेजी से विकास को निर्धारित करने वाले हार्मोन के स्तर को भी कैंसर के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।