HindiLok Mobile edition
मुख्य पृष्ठ | राशिफल | खेल | बॉलीवुड

हॉट-हॉट प्रियंका, करीना में वो बात नहीं, बोले शाहिद कपूर

5 सितंबर 2011

मुंबई। ये आने वाली फिल्म मौसम की खुमारी है, या मुंबई के रोमानी होते मौसम का बदला मिजाज। बात कुछ भी हो लेकिन शाहिद कपूर का मूड अचानक बदला सा है। इस कदर कि उन्हें प्रियंका चोपड़ा की अदाएं सबसे सेक्सी नज़र आती हैं। प्रियंका उन्हें सबसे ज्यादा हॉट भी दिखायी देती हैं।

बात इतनी भर होती तो भी कोई बात नहीं थी। लेकिन, बात इससे एक कदम आगे हैं और इसी बात के अब मतलब निकाले जा रहे हैं। दरअसल,शाहिद कपूर को करीना से ज्यादा प्रियंका हॉट नजर आती हैं। शाहिद ने एक बयान में कहा कि निश्चित तौर पर प्रियंका ज्यादा हॉट हैं।

एक जमाने में शाहिद के करीना से जबरदस्त अफेयर रह चुका है। दोनों ने कई साल साथ गुजारे। लेकिन, वक्त ने करवट ली तो संबंध टूट गए। फिर शाहिद के नजदीक आईं प्रियंका और करीना के नजदीक आए सैफ। यह अलग बात है कि करीना और सैफ का रिश्ता तो अभी भी बरकरार है लेकिन प्रियंका और शाहिद के रिश्तों पर लगातार अटकलें लगती रही हैं।

तो क्या माना जाए कि शाहिद का ये बयान प्रियंका को दोबारा नजदीक लाने के लिए है यानी उन्हें मनाने की एक कोशिश है। या यह बयान भी मौसम को पब्लिसिटी दिलाने के लिए है। आखिर, बदनाम होंगे तो क्या नाम न होगा !

 


Home | About Us | Feedback | Privacy Policy | Terms