6 अप्रैल 2012
लखनऊ | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करारी हार पर चिंतन और मंथन करने के बाद अब शुक्रवार को अपना 32वां स्थापना दिवस मना रही है। भाजपा की स्थापना छह अप्रैल 1980 को दिल्ली में हुई थी। इस मौके पर राज्य में जिलास्तर पर पार्टी कार्यालयों में समारोह आयोजित किए जाएंगे, जिनमें वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि जिले के अलावा विधानसभा स्तरों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें वरिष्ठ नेतागण भाग लेंगे। पाठक ने बताया कि इन कार्यक्रमों में प्रदेश के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।