HindiLok Mobile edition
मुख्य पृष्ठ | राशिफल | खेल | बॉलीवुड

नेपाल में विमान दुर्घटना,मृतकों में 7 भारतीय

14 मई 2012

काठमांडू। नेपाल के पश्चिमी हिस्से में सोमवार को विमान दुर्घटना में मारे गए 19 लोगों में सात भारतीय भी हैं। यह जानकारी मीडिया की रपटों में दी गई है।  अग्नि एयर का विमान जोमसोम इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में पांच लोग जीवित बच गए जिसमें दो बच्चे एवं एक एयर होस्टेस शामिल हैं।

वेबसाइट 'माईरिपब्लिका डॉट कॉम' के अनुसार सात भारतीयों के शव दुर्घटनास्थल के समीप पाये गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार इस दुर्घटना में 19 लोग मारे गए हैं। दुर्घटनाग्रस्त विमान पोखरा से जोमसोम जा रहा था। यात्रियों में ज्यादातर विदेशी थे। खबरों में कहा गया है कि विमान का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है 
 
 इस तस्वीर प्रतीकात्मक है।
 
 
 

Home | About Us | Feedback | Privacy Policy | Terms