HindiLok Mobile edition
मुख्य पृष्ठ | राशिफल | खेल | बॉलीवुड

2020 ओलम्पिक की मेजबानी की दौड़ में इस्तानबुल,मेड्रिड और टोक्यो

 24 मई 2012

ओट्टावा। मेड्रिड, टोक्यो और इस्तानबुल 2020 ओलम्पिक खेलों की मेजबानी की दौड़ में अंतिम रूप से शामिल हैं। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने बुधवार को इसकी घोषणा की। कतर की राजधानी दोहा और अजरबेजान की राजधानी बाकू को इस दौड़ से बाहर कर दिया गया है।

आईओसी अंतिम रूप से मेजबान का चयन करने के लिए सात सितम्बर, 2013 को मतदान करेगा। यह मतदान ब्यूनस आयर्स में होना है।

मेड्रिड लगातार तीसरी बार ओलम्पिक मेजबानी के लिए दावेदारी पेश कर रहा है। टोक्यो दूसरी बार प्रयास कर रहा है जबकि इस्तानबुल पांचवीं बार इस खेल महाआयोजन के लिए प्रयासरत है।


 


Home | About Us | Feedback | Privacy Policy | Terms