HindiLok Mobile edition
मुख्य पृष्ठ | राशिफल | खेल | बॉलीवुड

कश्मीर में मुठभेड़ में एक आतंकवादी की मौत

30 जून 2012

श्रीनगर।  जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवदी मारा गया। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में सेना का एक जवान भी घायल हो गया। एक रक्षा प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा, "उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के जाचलदारा क्षेत्र के बवान जंगल में हुई कार्रवाई में अब तक एक आतंकवादी मारा गया। गोलीबारी के दौरान हमारा एक जवान घायल हो गया। उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया है।"

उन्होंने कहा, "गोलीबारी हालांकि अभी बंद नहीं हुई है, लेकिन तलाशी अभियान जारी है। मारे गए आतंकवादी की पहचान सुनिश्चित की जा रही है।"

जंगल में आतंकवादियों के छुपे होने की सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय रायफल के 21 जवान और राज्य पुलिस बल मौके की ओर रवाना हुआ। सुरक्षाकर्मियों ने जब आतंकवादियों को चारों तरफ से घेर लिया तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी।

 


Home | About Us | Feedback | Privacy Policy | Terms