HindiLok Mobile edition
मुख्य पृष्ठ | राशिफल | खेल | बॉलीवुड

अभिनेत्री सारा ने दिया बेटे को जन्म

 25 सितम्बर 2012


लास एंजेलिस। अभिनेत्री सारा गेलर और उनके पति फैंडी प्रिंजे जूनियर के घर एक बेटे ने जन्म लिया। गेलर (35) ने बीते सप्ताह एक बच्चे को जन्म दिया। इससे पहले सारा और फैंडी की शेर्लोट नाम की एक तीन वर्षीय बेटी है।


वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' ने गेलर के प्रतिनिधि के हवाले से बताया, "मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। शेर्लोट भी बड़ी बहन बनकर बहुत खुश है।"


सारा और फैंडी के लिए सितम्बर माह विशेष महत्व रखता है और उनकी बच्ची का जन्म भी इसी महीने में हुआ है। एक सितम्बर को दोनों की शादी की 10वीं सालगिराह थी और 19 तारीख को शेर्लोट का जन्मदिन था।

 


Home | About Us | Feedback | Privacy Policy | Terms