HindiLok Mobile edition
मुख्य पृष्ठ | राशिफल | खेल | बॉलीवुड

शर्मिला टैगोर को मिली डाक्टरेट की मानद उपाधि

26 अक्टूबर 2012

एडिनबर्ग।  प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री शर्मिला टैगोर को डाक्टरेट ऑफ आर्ट्स की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। ब्रिटेन के एडिनबर्ग नेपियर विश्वविद्यालय ने उन्हें यह सम्मान भारतीय सिनेमा में उनके विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किया है।


विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर के भाई की पौत्री 67 वर्षीया शर्मिला ने गुरुवार को यह सम्मान ग्रहण किया।

उन्होंने एक बयान में कहा, "वास्तव में एडिनबर्ग नेपियर विश्वविद्यालय को मानद उपाधि प्रदान करने का विशेषाधिकार है। यह विश्व
की सांस्कृतिक रंगभूमि पर भारतीय सिनेमा के विशिष्ट प्रभाव और अतीत में मैंने जो छोटी भूमिका निभाई, उसे स्वीकार करता है। चूंकि हम भारतीय सिनेमा के सौ साल पूरे होने का उल्लास मना रहे हैं, इसलिए यह खुशी और विनम्रता का क्षण है।"


विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट फॉर क्रिएटिव इंडस्ट्रीज ने हाल ही में स्कॉटिश सेंटर फॉर टैगोर स्टडीज की स्थापना की है। ब्रिटेन में इस तरह का यह पहला अध्ययन केंद्र है। इसी अध्ययन केंद्र की अनुशंसा पर शर्मिला टैगोर को सम्मानित करने का फैसला कुछ ही महीने पूर्व लिया गया था।


स्कॉटिश सेंटर फॉर टैगोर स्टडीज भारतीय संस्कृति, शिक्षा, दर्शन, कला एवं साहित्य को प्रोत्साहन देता है। यह अध्ययन केंद्र 1913 में साहित्य के लिए प्रथम एशियाई नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की विरासत पर रोशनी डाल रहा है।


एडिनबर्ग नेपियर विश्वविद्यालय के प्राचार्य एवं कुलपति डेम जोन स्ट्रिंगर ने कहा, "शर्मिला का एक आश्र्चजनक कैरियर रहा है और उनकी फिल्मों का आनंद विश्वभर के लोगों ने लिया है। वह भारतीय संस्कृति की विशिष्ट दूत हैं और साथ ही विभिन्न अवसरों पर दान देकर इन्होंने भारत के बच्चों के शैक्षिक अधिकार की मजबूती से वकालत की है।"


Home | About Us | Feedback | Privacy Policy | Terms