HindiLok Mobile edition
मुख्य पृष्ठ | राशिफल | खेल | बॉलीवुड

विद्या के 'घनचक्कर' अवतार के लिए विशेष प्रचार
11 मार्च 2013

मुम्बई। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित अभिनेत्री विद्या बालन अपनी नई फिल्म 'घनचक्कर' में बिल्कुल अलग अवतार में दिखेंगे और इसके निर्देशक राजकुमार गुप्ता ने उनके इस रूप के लिए एक विशेष प्रचार अभियान की तैयारी की है। राजकुमार ने फिल्म के लेखन की भी जिम्मेदारी सम्भाली है, उन्होंने कहा, "'घनचक्कर' के विद्या के रूप के लिए सतर्क रहने की जरूरत थी और इसके लिए एक बड़ा प्रचार अभियान चलाने की हमारी योजना है।"

निर्माता यूटीवी मोशन पिक्चर इस फिल्म में विद्या द्वारा पहने गए कपड़े की प्रदर्शनी लगाने की योजना बना रहा है। मार्च के अंत में इस फिल्म की शुरुआती झलकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी।

21 जनवरी को प्रदर्शित हो रही इस फिल्म में विद्या के अलावा अभिनेता इमरान हाशमी भी नजर आएंगे। इसके पहले दोनों 'द दर्टी पिक्चर' में साथ दिखे हैं।

यह 'आमिर' और 'नो वन किल्ड जेसिका' के बाद राजकुमार की पहली हास्य फिल्म है।

Home | About Us | Feedback | Privacy Policy | Terms