HindiLok Mobile edition
मुख्य पृष्ठ | राशिफल | खेल | बॉलीवुड

रंगरेज में मध्यम वर्ग के मूल्यों को दिखाया गया है : प्रियदर्शन
15 मार्च 2013

मुंबई। प्रियदर्शन का कहना है कि उनकी फिल्म 'रंगरेज' में मध्यम वर्ग के मूल्यों को दिखाया गया है और इसके कलाकार रोजमर्रा कि जि़ंदगी में दिखने वाले लोगों की तरह हैं। प्रियदर्शन ने गुरुवार को एक मुलाकात में कहा, "यह एक आम आदमी, भारत के युवा और मध्यमवर्गीय परिवार की कहानी है। मध्यमवर्गीय परिवार के मूल्य सबसे अच्छे होते हैं और इन्हीं मूल्यों पर हमने फिल्म बनाई है।" 

उन्होंने कहा, "जैकी (भगनानी) और उसके दोस्त मध्यम वर्ग से हैं, आप उन्हें मुम्बई के बस स्टॉप पर देख सकते हैं। यह फिल्म भारत के युवाओं की समस्या के बारे में है। कॉलेज से निकलने के बाद जो समस्याएं उनके सामने आती हैं, ये उसी के बारे में है।' 'रंगरेज' में प्रिया आनंद भी है और यह 22 मार्च को रिलीज हो रही है।

Home | About Us | Feedback | Privacy Policy | Terms