HindiLok Mobile edition
मुख्य पृष्ठ | राशिफल | खेल | बॉलीवुड

दल के सदस्य ने कहा 'दबंग' हैं गागा
29 जुलाई 2013
लंदन|
पॉप स्टार लेडी गागा के दल के एक पूर्व सदस्य ने उन्हें दबंग और बुरा इंसान बताया। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक 27 वर्षीया गागा अक्सर दबंगई के विरोध में बात करती देखी जाती हैं, लेकिन खुद उनके

ऊपर अप्रत्याशित व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है।

गागा के साथ दो साल तक काम कर चुके उनके दल के एक एक सदस्य ने कहा, "एक दिन अचानक कार्यक्रम से पहले गागा ने एक सहायक गायिका पर पेशेवर न होने और एहसान फरामोशी का दोष लगाया। उन्होंने दर्जनों लोगों के सामने उसे बुरा भला कहा और उसके

साथ बुरा सलूक किया।"

सदस्य ने कहा, "गागा दबंगई के शिकार अपने प्रशंसकों के साथ सहानुभूति दिखाती हैं लेकिन वह खुद दबंग और बुरी इंसान हैं।"


Home | About Us | Feedback | Privacy Policy | Terms