HindiLok Mobile edition
मुख्य पृष्ठ | राशिफल | खेल | बॉलीवुड

मां के निधन के बाद ज्यादा जिम्मेदार हो गए हैं स्कॉट
29 नवंबर 2013
लॉस एंजेलिस|
टीवी प्रस्तुतकर्ता स्कॉट डिसिक के बारे में कहा जा रहा है कि अपनी मां बोनी के निधन के बाद वह अधिक जिम्मेदार हो गए हैं और अपनी पत्नी कोर्टनी कार्डेशियन के और करीब आ गए हैं। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, स्कॉट की मां का जिगर की सिरोसिस बीमारी के कारण अक्टूबर में निधन हो गया था। अब स्कॉट अपने बेटे मेसन और बेटी पेनेलोप के अच्छे पिता बनने की कोशिश कर रहे हैं।

एक सूत्र ने बताया, "अपनी मां के निधन के बाद स्कॉट ज्यादा संवेदनशील हो गए हैं। वह अब कोर्टनी पर और आश्रित हो गए हैं। इस घटना ने वास्तव में उन्हें प्रभावित किया है। वह घर में ज्यादा समय रुक रहे हैं और ज्यादा अच्छे पिता बन रहे हैं।"

सूत्र ने बताया, " वह बहुत ज्यादा जिम्मेदार हैं।

Home | About Us | Feedback | Privacy Policy | Terms